कोलकाता. ग्राफिक्स आर्टिस्ट रिजवानउर रहमान की मौत के मामले में आज सीबीआई भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के भाई स्नेहाशीष गांगुली से पूछताछ कर रही है। स्नेहाशीष गांगुली ने कोलकाता पुलिस के पुलिस कमिoAर प्रसून मुखर्जी से उद्योगपति आशोक तोड़ी की मुलाकात करवाई थी। बताया जाता है कि इस मुलाकात के बाद प्रसून मुखर्जी ने दो आईपीएस अधिकारियों को यह आदेश दिया था कि रिजवानउर और प्रियंका की शादी किसी भी तरह टूटनी चाहिए। स्नेहाशीष गांगुली आशोक तोड़ी की कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शामिल हैं।
आशोक तोड़ी से पूछताछ
रिजवान की मौत के मामले में सीबीआई ने कोलकाता के उद्योगपति अशोक तोड़ी से भी आज पूछताछ की।अशोक तोड़ी प्रियंका के पिता हैं जिससे रिजवानउर ने प्रेम विवाह किया था। इससे पूर्व सीबीआई ने प्रियंका तोड़ी और अशोक तोड़ी के भाई प्रदीप तोड़ी से भी पूछताछ की थी।
गौरतलब है कि 21 सितंबर को दमदम स्थित पातिपुकुर इलाके में रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में रिजवानउर रहमान का शव पाया गया था। रिजवानउर के परिजनों ने उसके ससुर और उद्योगपति अशोक टोडी पर हत्या का आरोप लगाया था। रिजवानउर ने अशोक टोडी की बेटी प्रियंका से 18 अगस्त को प्रेम विवाह किया था।
अशोक इस विवाह से खफा थे। रिजवानउर को कोलकाता पुलिस के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने इस रिश्ते को तोड़ने को कहा था। रिजवानउर ने इससे इनकार कर दिया था। बाद में रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश पाई गई थी। इस मामले पर काफी हंगामा होने के बाद कोलकाता हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिया था।
संबंधित खबरें
* रिजवानउर की पत्नी प्रियंका से पूछताछ
* सीबीआई ने रिजवानउर की मौत की जांच शुरू की