गढ़वा.झारखंड के गढ़वा जिले में एक बस के खाई में गिर जाने से 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। बस में अभी 25 लोग फंसे हुए हैं जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है। विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। गौरतलब है कि झारखंड का गढ़वा जिला पहाड़ियों और जंगलों से भरा है। रफ्तार में थोड़ी सी भी असावधानी बरतने पर बड़ी दुर्घटना की संभावना रहती है।