bhaskar Web English
HomeNewsNational National

'पीएम की ईमानदारी पर सवाल नहीं'

नई दिल्ली.Karatभारत अमेरिका के बीच हुए परमाणु करार पर सख्त रुख अपनाने वाले सीपीएम महासचिव प्रकाश करात ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ईमानदारी पर कोई सवाल नहीं उठता है। उन्होंने इस सवाल पर भी असहमति जताई कि मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।

एक अखबार को दिए गए इंटरव्यू में सीपीएम महासचिव ने कहा कि वामदल प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का सम्मान करते हैं और यूपीए सरकार को अपना कार्यकाल पूरा न करने का फिलहाल कोई कारण नहीं है। करात ने कहा कि परमाणु करार के एप्रोच को लेकर प्रधानमंत्री और वामदलों में मतभेद है।

करात ने कहा कि इस मतभेद का मतलब यह नहीं है कि हम प्रधानमंत्री का सम्मान नहीं करते हैं। करात ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ईमानदारी पर सवाल नहीं उठाया जा सकता।

सीपीएम महासचिव ने इस दलील से असहमति जताई कि करीब तीन माह पहले इसी अखबार के साथ मनमोहन के साक्षात्कार से सरकार और वामपंथी पार्टियों के बीच तनातनी ने जन्म लिया। करात ने कहा कि परमाणु करार संबंधी हमारे रुख पर उसका कोई प्रभाव नहीं है और न ही इसने किसी संकट को जन्म दिया। राजनीतिक गतिरोध निजी मतभेदों के कारण नहीं बल्कि विपरीत रुखों के कारण पैदा हुआ।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: