bhaskar Web English
HomeNewsNational National

पश्चिम बंगाल बंद से जनजीवन अस्तव्यस्त

कोलकाता.तृणमूल कांग्रेस द्वारा आज पश्चिम बंगाल बंद के आह्वान का व्यापक असर पड़ा है। नंदीग्राम में हिंसा के विरोध में तृणमूल कांग्रेस ने एक दिन के बंद का आह्वान किया था। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में दुकानें, बाजार और निजी दफ्तर बंद हैं। बंद की वजह से रेल सेवा भी प्रभावित हुई है।

बंद का कोलकाता में उड़ानों पर कोई असर नहीं पड़ा है और यहां मेट्रो सेवा भी सामान्य दिनों की तरह चल रही है। मंगलवार को तृणमूल नेता ममता बनर्जी ने कहा था कि नंदीग्राम के मुद्दे पर उनकी पार्टी बुधवार को बंगाल में बंद का आयोजन करेगी। राज्य के कई शहरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और सुबह कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।

तृणमूल समर्थकों ने कई जगहों पर सड़कें जाम कर दीं और ट्रेनें भी रोकीं। पार्टी ने जरूरी सेवाओं जैसे स्वास्थ्य, मीडिया और आईटी को इस प्रदर्शन से बाहर रखा है। इसके बावजूद बंगाल में जनजीवन पर काफी असर पड़ा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: