कराची:पाकिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल में समाप्त हुई वन डे सिरीज में अपना घुटना चोटिल करवा बैठे हैं। अब मोहम्मद यूसुफ के चोटिल घुटने का टीम के भारत रवाना होने से पहले एमआरआई स्कैन किया जाएगा।
टीम के मैनेजर तलत अली ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में यूसुफ ने घुटने में गेंद लगने के बाद दर्द की शिकायत की थी। उन्होंने कहा, हम कोई खतरा नहीं उठाना चाहते और भारत रवाना होने से पहले यूसुफ के चोटिल घुटने का स्कैन किया जाएगा। उम्मीद है कि चोट गंभीर नहीं होगी।