HomeMagazineTravel Travel

स्पेनः टूरिस्ट डैस्टिनेशन 2008

मुंबईcazorlaस्पेन ने भारत के पर्यटन बाजार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और भारतीयों को स्पेन की ओर आकर्षित करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसी के मद्देनजर स्पेन ने मुंबई, नई दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलूर में स्पेनिश संस्कृति के प्रचार प्रसार की मुहिम शुरू की है।

संवाददाता सम्मेलन में स्पेनिश दूतावास के पर्यटन सलाहकार और भारत में स्पेनिश पर्यटन बोर्ड के निदेशक एनरिक रुइज डी लेरा ने भारतीय पर्यटकों के लिए स्पेनिश टूरिज्म की ओर से दिए जाने वाले पैकेजेज की जानकारी दी।

उन्होंने माना कि भारतीय समाज में जो विविधता है वह अद्भुत है और यहां के लोग अगर स्पेन की सैर करेंगे, तो वहां भी ऐसी ही विविधताओं से रूबरू हो पाएंगे। एनरिक ने कहा कि भारतीय पर्यटन बाजार स्पेन की वाइन संस्कृति, सॉकर और बुलफाइटिंग से तो परिचित है, लेकिन अभी भी भारतीयों के जेहन में स्पेनिश समाज की कोई ठोस छवि नहीं है। एनरिक ने कहा कि वे भारत में बड़ी संभावना देखते हैं।

मुंबई में खुलेगा स्पेन पर्यटन बोर्ड का कार्यालय

स्पेन अपना राष्ट्रीय पर्यटन कार्यालय मुंबई में 2008 में खोलेगा, जिसकी आधिकारिक स्वीकृति स्पेन सरकार ने अगस्त माह में ही दे दी है। भारतीय पर्यटन बाजार और उसकी गतिशीलता को देखते हुए तथा अपने लिए नई संभावनाओं को तलाश करने के लिए भारत में स्पेन पर्यटन बोर्ड का कार्यालय खोलना जरूरी था। भारत में स्पेनिश पर्यटन बोर्ड के निदेशक एनरिक ने बताया कि मुंबई का चुनाव करते समय इसकी पूरे भारत से संपर्क सुविधा का बेहतर होना और इस शहर का वाणिज्यक और आर्थिक राजधानी होना देखा गया।

Parador_deस्पेन के राष्ट्रीय पर्यटन कार्यालय ने २क्क्६ में एक अध्ययन टीएनएस के सहयोग से किया है और इस आधार पर वह भारत में अपनी मार्केटिंग की रणनीति बनाकर भारतीय पर्यटन यात्रियों को स्पेन आने और वहां की संस्कृति के बारे में ज्यादा जानकारी प्रदान कर सकेगा। इस अध्ययन रिपोर्ट में पाया गया कि स्पेन एक देश और भ्रमण स्थान के रूप में क्या दे रहा है, इस जानकारी का अभाव देखा गया। बुल फाइटिंग , वाइन, सॉकर और स्पेन के फैशन के प्रति जुड़ाव देखा गया। स्पेन भ्रमण के लिए एक आकर्षक स्थान है। स्पेन जाने के लिए कोई बाधा नहीं मिली। हाल ही में स्पेन भ्रमण करने वाले यात्रियों में अधिक उत्सुकता पाई गई। स्पेनिश लोगों का व्यवहार दोस्ताना होता है और वे अतिथि सत्कार में बेहतर हैं। मुंबई और नई दिल्ली में कोलकाता और हैदराबाद की तुलना में स्पेन को लेकर ज्यादा जागरूकता मिली।

भारत और स्पेन के बीच हवाई सुविधाभारत और स्पेन के बीच हवाई सुविधा को लेकर दोनों ही सरकारो में द्विपक्षीय बातचीत के आधार पर बेहतर हवाई संपर्क की सुविधा के लिए आमराय बनी। पिछले सप्ताह जेट एयरवेज ने मैड्रिड वाया ब्रसेल्स के लिए हवाई सुविधा शुरू की और कतर एयरवेज भारत से मैड्रिड के लिए वाया दोहा के लिए कुछ और फ्लाइट की संख्या बढ़ाने जा रहा है।

स्पेन : २00६ में विश्व का दूसरा पर्यटन केंद्र

स्पेन पर्यटन यात्रियों के आगमन के मामले में २00६ में विश् व में दूसरे स्थान पर रहा।२00६ के अंत तक स्पेन में कुल 56 मिलियन यात्रियों ने भ्रमण किया२00६ में कुल पर्यटन आय ४८ मिलियन यूरो





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
sunny chawla
Friday, 2nd Nov 2007, 22:43
the bast spain isa very good for indin ' so i hope it,s nice meeting with spain ' thanks