HomeBusinessCorporate Corporate

सेंसेक्स 54 अंक ऊपर बंद हुआ

मुंबई: सेंसेक्स बंबई शेयर बाजार(बीएसई) का सेंसेक्स बुधवार को 54.48 अंक ऊपर चढ़कर 19837.99 पर बंद हुआ। इससे पहले यह दिन के अपने सर्वोच्च स्तर 19985 तक भी पहुंचा।

इससॆ पहलॆ कारोबार खुलने के समय 150 से अधिक अंकों की बढ़त ले चुका सेंसेक्स दिन के करीब 1.45 को 69.59 अंक ऊपर 19853.10 के स्तर पर था। इसी तरह नेशनल शेयर बाजार(एनएसई) का निफ्टी 53.90 अंक ऊपर 5922.65 के स्तर पर था।

मिडकैप में सेंसेक्स का सूचकांक 1.5 प्रतिशत की बढ़त दिखा रहा था, स्मालकैप में यह बढ़त 1.7 प्रतिशत थी।बीएसई में 1614 शेयर बढ़त पर थे, वहीं 1351 शेयर नीचे थे। 94 शेयर जस के तस बने हुए थे।

शेयर बाजार की निगाह फेडरल ब्याज दरों में कटौती पर टिकी थी। विशेषज्ञों को 25 बीपीएस कटौती की उम्मीद है। देश की प्रमुख रीयलिटी कंपनी और यूनिटेक के शेयरों में क्रमश: 3 व 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इसके साथ रिलांयस एनर्जी, रैनबेक्सी, एनटीपीसी, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, भारती, रिलांयस कम्युनिकेशन, रिलायंस, टाटा स्टील और एसबीआई के शेयरों ने बुधवार को अधिक लाभ ककमाया। उधर, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक और विप्रो के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट हुई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: