HomeSportsOther Sports Other Sports

लाकरा ने बीजिंग ओलिंपिक का टिकट कटाया

शिकागो: भारत के अल लाकरा अगले साल बीजिंग में होने वाले ओलिंपिंक खेलों के लिए क् वालिफाई करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि यूरोपीयन रजत पदक विजेता विश्व मुक्केबाजी स्पर्धा में यूरोपीयन रजत पदक विजेता शाहिन इमरानोव को प्री क् वार्टर फाइनल में हराकर हासिल किया।

लाकरा ने फीदरवेट श्रेणी में यहां के यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो के व्हीआईसी पवेलियन में खेले गए मैच में अपने अजरबैजानी प्रतिद्वंद्वी को 15-9 से मात देकर क् वार्टर फाइनल में जगह बनाने के साथ-साथ बीजिंग-2008 का टिकट कटा लिया। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लए उन्हें चीन के यांग ली से मुकाबला करना होगा। ली ब्राजील के डेवी सुजा को 13-4 से हराकर क् वार्टरफाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।

लाकरा की जीत पर प्रफुल्लित कोच गुरुबख्श सिंह ने कहा कि इसका पूरा श्रेय लाकरा को ही जाता है। उन्होंने बेहतर खेल दिखाया। भारतीय कोच को जितेंदर(51) और जय भगवान(60) से भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: