HomeNewsNational National

आमिर की दिमागी हालत ठीक नहीं: ताहिर हुसैन

मुंबई.Amir_khanअभिनेता आमिर खान के पिता ताहिर हुसैन ने कहा है कि आमिर की ही मानसिक हालत ठीक नहीं है। आमिर पर फैजल को जबर्दस्ती दवाएं देने का आरोप लगाते हुए ताहिर खान ने कहा कि आमिर खुद अपनी जिंदगी में इतनी परेशानियों से गुजर रहा है कि उसे कुछ पता नहीं चल रहा है कि वह क्या कर रहा है।

आज बांद्रा कोर्ट के बाहर बातचीत करते हुए ताहिर हुसैन ने कहा कि फैजल खान बिल्कुल स्वस्थ है। आमिर खान ने उसे जबर्दस्ती दवाएं देकर बीमार बना दिया था। ताहिर ने कहा कि आमिर के कई महिलाओं से संबंध रहे हैं। पत्नी रीना के साथ 17 साल तक रहने के बाद उसे छोड़ दिया। फिर पत्रकार जेसिका के साथ उसने संबंध बनाए। जेसिका से उसे एक संतान भी है। इसके बाद भी कई महिलाओं से उसके संबंध रहे हैं। ताहिर ने कहा कि आमिर शराब के नशे में हमेशा चूर रहते हैं।

बांद्रा की अदालत आज फैजल खान की कस्टडी के बारे में अपना फैसला सुनाने वाली है। गौरतलब है कि इससे पहले भी आमिर खान और ताहिर हुसैन दोनों ने फैजल को अपने कस्टडी में रखने का दावा पेश किया। कोई फैसला नहीं होने पर अदालत ने कहा था कि आज वो फैजल की कस्टडी पर फैसला सुनाएगी।

कुछ दिन पहले ही फैजल खान अचानक घर से गायब हो गए थे। फैजल की मां जीनत खान ने तब बांद्रा पुलिस थाने में फैजल के पाली हिल स्थित उनके घर से गायब हो जाने की सूचना दर्ज करवाई थी। उन्होंने कहा था कि फैजल दिमागी तौर पर अस्वस्थ हैं और उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाए जाने की जरूरत है।

वहीं फैजल के पिता ताहिर हुसैन शुरु से ही फैजल का पक्ष लेते रहे हैं। उनका कहना है कि फैजल पूरी तरह से स्वस्थ हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
pradeep
Friday, 2nd Nov 2007, 11:45
only money game