HomeSportsCricket Cricket

यूनिस भारत दौरे के लिए उपकप्तान बने

लाहौर:पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड(पीसीबी) ने भरोसेमंद बल्लेबाज यूनिस खान को भारत के दौरे के लिए पाक क्रिकेट टीम का उपकप्तान बनाया है। पड़ोसी देश की यह टीम 1 नवंबर को भारत आ रही है।

पीसीबी ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि यूनिस पांच वन डे और तीन टेस्ट मैचों की सिरीज में शोएब मलिक के डिप्टी होंगे।

यूनिस की नियुक्ति उनको कप्तान बनाए जाने की दिशा में एक कदम बताया जा रहा है। चयनकर्ता उन्हें कम से कम टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त करना चाहते हैं। विश्वकप-2007 के बाद यूनिस ने कुछ कारणों से टीम की कप्तानी करने से इंकार कर दिया था।

पाक का यह भरोसेमंद बल्लेबाज 2005 के भारतीय दौरे में भी पाक टीम का उप कप्तान था। उस समय इंजमाम कप्तान थे।

उधर, सलमान बट्ट से उप कप्तानी छीनकर बोर्ड ने जता दिया कि वे अब उसके फेवरेट नहीं रहे, आगे उन्हें टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए बेहतर खेल दिखाना होगा। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 5 वन डे इंटरनेशनल की सिरीज से बाहर रखा गया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: