कोलकाता.कोलकाता मे सीपीएम कार्यकर्ताओं ने आज बंद के समर्थन में उतरे तृणमूल कार्यकर्ताओं की जमकर पुलिस की लाठियों से धुनाई कर दी। पुलिस वहां असहाय खड़ी सीपीएम कार्यकर्ताओं का तांडव देखती रही।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तरी कोलकाता के राजबल् लबपुर इलाके में आज तृणमूल कार्यकर्ताओं ने एक बंद के समर्थन में एक जुलूस निकाला था। इसी बीच वहां सीपीएम के कार्यकर्ता जमा हो गए और मौके पर मौजूद पुलिस की लाठियां लेकर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर टृट पड़े। जूलूस में शामिल तृणमूल कार्यकर्ताओं में भगदड़ मच गई। वे सभी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस वाले चुपचाप तमाशा देखते रहे।
पुलिस कमिश्नर गौतम मोहन चक्रवर्ती ने बताया कि उन्होंने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान तृणमूल समर्थकों ने एक दवा की दुकान में तोड़फोड़ की ककोशिश की इस कारण यह घटना घटी।
गौरतलब है कि नंदीग्राम और रिजवानउर मामले को लेकर आज तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल बंद का अयोजन किया है। बंद के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।