HomeSportsCricket Cricket

पीसीबी को बीसीसीआई के जवाब की प्रतीक्षा

pcbलाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड(पीसीबी) भारत में होने वाली सिरीज को देखने वहां जाने वाले क्रिकेट प्रेमियों के लिए टिकट उपलब्ध कराने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) के जवाब की प्रतीक्षा कर रहा है। पाक टीम के हजारों समर्थक टिकटों की राह देख रहे हैं।

पीसीबी के डायरेक्टर, ऑपरेशन जाकिर खान ने बताया कि बीसीसीआई ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है। पीसीबी ने उसे दोबारा मेल भेजा है।

पीसीबी ने अपने देश के क्रिकेट प्रेमियों को टिकट उपलब्ध कराने के लिए बीसीसीआई से भारत सरकार पर दबाव डालने को कहा था।

खान ने कहा कि उन्होंने बोर्ड से हर मैच के लिए पाक क्रिकेट प्रेमियों के लिए 2000 टिकट उपलब्ध कराने की मांग की थी। जवाब में उन्हें केवल 250 टिकटों का आश्वासन मिला है। क्रिकेट प्रेेमी लगातार पीसीबी से टिकटों की मांग कर रहे हैं। हालांकि वे 250 टिकट भी बोर्ड को अब तक नहीं मिले हैं।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि उन्होंने भारतीय बोर्ड को बताया है कि टिकट खरीदने वाले पाक क्रिकेट प्रेमियों को आगे वीजा मिलने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि टिकट पास में होने के बाद वीजा के लिए आवेदन करना अधिक सुविधाजनक होता है।

अब तक इस बारे में पीसीबी को बोर्ड के जवाब का इंतजार है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: