News
International International इस्लामाबाद.
पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने कहा है कि पाकिस्तान में कुछ ही दिनों के अंदर लोकतंत्र की स्थापना हो जाएगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के गठन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और कुछ महीनों बाद ही पाकिस्तान पूर्ण लोकतांत्रिक देश के रूप में जाना जाएगा।
उन्होंने कहा कि देश को लोकतंत्र में ढलने की राह में किसी को बाधक नहीं बनने दिया जाएगा। मुशर्रफ ने कहा कि पूर्ण लोकतंत्र की प्राप्ति का तीसरा चरण कुछ ही महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कल रावलपिंडी में हुऐ आत्मघाती हमले की निंदा करते हुए कहा कि अपने ही भाईयों को मौत के घाट उतारना इस्लाम के खिलाफ है। इस हमले में सात लोग मारे गए थे।
उन्होंने बताया कि 1999 से वर्ष 2002 के बीच पहले चरण के तहत उन्होंने देश के आंतरिक मामलों को सुलझाया । इसके बाद 2002 से वर्ष 2007 के पांच वर्षों के दौरान देश में संसदीय व्यवस्था पूरी तरब लागू रही और उन्होंने सिर्फ सलाहकार की भूमिका निभाई।
उन्होंनें बताया कि सरकार स्वात घाटी में आतंकवादियों के खिलाफ योजनाबद्ध कार्रवाई करेगी। उन्होंने आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने की सलाह दी।