HomeNewsNational National

आमिर हारे, पिता के संरक्षण में रहेंगे फैजल

मुंबई.बांद्रा की एक अदालत ने आज शाम यह फैसला सुनाया कि फिल्म अभिनेता आमिर खान के भाई फैजल खान अपने पिता ताहिर हुसैन के संरक्षण में ही रहेंगे। इससे पूर्व आमिर खान और ताहिर हुसैन के बीच फैजल खान को अपने साथ रखने को लेकर विवाद हो गया था। आमिर फैजल को अपने साथ रखना चाहते थे जबकि उनके ताहिर हुसैन का कहना था कि फैजल उनके साथ रहेगा। फैजल खान भी पिता ताहिर हुसैन के साथ ही रहना चाहते थे।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही फैजल खान अचानक घर से गायब हो गए थे। फैजल की मां जीनत खान ने तब बांद्रा पुलिस थाने में फैजल के पाली हिल स्थित उनके घर से गायब हो जाने की सूचना दर्ज करवाई थी। उन्होंने कहा था कि फैजल दिमागी तौर पर अस्वस्थ हैं और उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाए जाने की जरूरत है।

वहीं फैजल के पिता ताहिर हुसैन शुरु से ही फैजल का पक्ष लेते रहे हैं। उनका कहना है कि फैजल पूरी तरह से स्वस्थ हैं।



संबंधित खबरें
* आमिर की दिमागी हालत ठीक नहीं: ताहिर हुसैन
* आमिर खान के भाई फैजल लापता





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: