bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

वार्ने-मुरली ट्रॉफी के लिए खेलेंगे ऑसी-लंका

murliकोलंबो: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच 8 नवंबर को प्रारंभ हो रही दो टेस्ट मैचों की सिरीज का नाम दो महान स्पिनरों शेन वार्ने और मुथैया मुरलीधरन के नाम पर होगी। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच हुई बार्डर-गावस्कर ट्राफी से प्रेरित श्रीलंका क्रिकेट [एसएलसी] ने श्रीलंका और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाली सीरीज को दो स्पिन गेंदबाजों शेन वार्न और मुथैया मुरलीधरन के नाम की ट्राफी बनाने का मन बनाया है। श्रीलंका क्रिकेट सचिव के माथीवन ने कहा, क्रिकेट आस्ट्रेलिया [सीए] की प्रतिक्रिया भी सकारात्मक है। हमने इस सीरीज को वार्न-मुरली ट्राफी के नाम पर कराने का फैसला किया है।

यह दो टेस्ट मैचों की सीरीज अगले हफ्ते ब्रिसबेन में शुरू होगी। इन दोनों महान स्पिनरों को सम्मानित करने के अलावा इस सीरीज का नाम उन पर रखने से दोनों प्रतिस्पर्धी टीमों के बीच तनाव थोड़ा कम होगा। मुरलीधरन टेस्ट में 700 विकेट हासिल कर चुके हैं और वह वार्न के 708 टेस्ट विकेट के रिकार्ड को तोड़ने से केवल नौ कदम की दूरी पर खड़े हैं। बार्डर-गावस्कर ट्राफी के अलावा आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच चैपल-हैडली एक दिवसीय सीरीज भी खेली जाती है।

वहीं दूसरी ओर श्रीलंका के विकेटकीपर कुमार संगकारा का हैमस्ट्रिंग की चोट की वजह से सीरीज का पहला मैच में खेलना संदिग्ध है। संगकारा को एडिलेड में हुए वार्मअप मैच के दौरान चोट लग गई थी। आशंका है कि इसकी वजह से वह ब्रिसबेन में 8 नवंबर से होने वाले टेस्ट में नहीं खेल सकेंगे।

संगकारा ने कहा, मुझे लगता है कि चोट मामूली ही होगी लेकिन एमआरआई की रिपोर्ट आने के बाद ही इसके बारे में कुछ और कहा जा सकता है। श्रीलंका को शुक्रवार से क्वींसलैंड के खिलाफ तीन दिवसीय वार्मअप मैच खेलना है। इस मैच में संगकारा की जगह प्रसन्ना जयव‌र्द्धने के विकेट कीपिंग संभालने की संभावना है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: