bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

ओडीआई रैंकिंग में सचिन 10 वें नंबर पर

sachinदुबई: भारत के सचिन तेंडुलकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल(आईसीसी) की बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में दसवें स्थान पर आ गए हैं। इससे पहले वे नौंवे स्थान पर थे। इस सूची में ताजा इंट्री करने वाले पाकिस्तान के भरोसेमंद बल्लेबाज मो. यूसुफ हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच वन डे इंटरनेशनल सिरीज में जोरदार प्रदर्शन के दम टॉप टेन में जगह बनाई।

सचिन चोटी के दस बल्लेबाजों में अकेले भारतीय हैं। धुआंधार बल्लेबाज युवराज सिंह को 17वां और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 18वां स्थान हासिल हुआ है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैन ऑफ द सीरीज रहे यूसुफ 10 पायदानों की छलांग लगा कर आठवें नंबर पर पहुंच गए। वह खुद से सिर्फ एक अंक आगे वेस्टइंडीज के रामनरेश सरवन को भारत के खिलाफ आगामी सीरीज में प्रदर्शन बढि़या रहने पर आसानी से पीछे छोड़ सकते हैं। बल्लेबाजों में आस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग शीर्ष पर कायम हैं और दूसरा और तीसरा स्थान भी आस्ट्रेलिया के खिलाडि़यों को ही हासिल है।

चोटी के दस गेंदबाजों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। दक्षिण अफ्रीका के शान पोलाक गेंदबाजों और आलराउंडरों में चोटी पर बने हुए हैं। शीर्ष दस गेंदबाजों या चोटी के पांच आलराउंडरों में भारत का कोई खिलाड़ी शामिल नहीं है।

टॉप टेन बल्लेबाज: रिकी पोंटिंग एंड्रयू सायमंड्स मैथ्यू हेडन ग्रीम स्मिथ केविन पीटरसन माइक हसी रामनरेश सरवन मोहम्मद यूसुफ क्रिस गेल सचिन तेंडुलकर





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: