Sports
Other Sports Other Sports
मकाऊ: भारत की सिनिमॉल पॉलोसे ने मकाऊ में खेली जा रही एशियन इंडोर गेम्स में 1500 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने 4:22:56 सेकंड का समय निकाला।
सिनिमॉल पिछले काफी समय से इस वर्ग में अपराजित हैं। इस दौरान वे एशियन ग्रंेड प्रिक्स और एशियन चैंपियनशिप में भी इस वर्ग का खिताब जीत चुकी हैं। कजाकिस्तान की स्वेतलाना लुकाशेवा को रजत और चीन की ली झेनहू को कांस्य पदक मिला। इससे पहले 2005 में सिनिमॉल ने पटाया में एशियन इंडोर खेलों में इस वर्ग में कांस्य पदक जीता था।
1500 मीटर के पुरुष वर्ग का खिताब भी भारत के चेथोली हमजा ने जीता। वे पिछले दिनों हैदराबाद में खेले गए विश्व सैन्य खेलों में इस वर्ग में कांस्य पदक विजेता थे। उन्होंने यहां पिछले चैंपियन कतर के कमाल अली को एक नजदीकी मुकाबले में हराया।
आज मिले इन दो स्वर्णो के बाद इंडोर एशियन गैम्स में भारत के हिस्से में पांच स्वर्ण और दो सिल्वर हो गए हैं।