HomeSportsCricket Cricket

एशेज से बड़ी है भारत-पाक सिरीज: लॉसन

Lawsonलाहौर: पाकिस्तान के कोच ज्योफ लॉसन ने उम्मीद जताई है कि पाकिस्तान की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने ही मैदानों में शिकस्त खाने के बाद भी भारत के दौरे में बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि सिर्फ अंत के पांच ओवरों ने उनके पूरे किए कराए पर पानी फेर दिया। टीम को इससे सबक लेकर भारत के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए।

लॉसन ने कहा कि वे कई बार भारत के दौरे में जा चुके हैं। इसलिए वे इस बात को भलिभांति समझते हैं कि भारत-पाकिस्तान के मैचों का जुनून सिर चढ़कर बोलता है। इसके आधार पर दोनों देशों के बीच होने वाला मुकाबला एशेज के मुकाबले कहीं अधिक रोमांचक है।

पाक टीम का भारत दौरा 5 नवंबर को गुवाहाटी में होने वाले एक दिवसीय मैच के साथ प्रारंभ हो रहा है। पाक कोच ने कहा कि उनकी टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई हार से सबक लेना चाहिए। उन्होंने माना कि इस समय भारत और पाकिस्तान दोनों एक ही स्थिति से गुजर रहे हैं। दोनों ही टीम में कई नए खिलाड़ी हैं, जिन्हें अभी काफी कुछ सीखना बाकी है। हालांकि अब तक दोनों टीमों ने काफी तरक्की की है। भारत एक संतुलित टीम है। उनके पास तेज और स्पिन गेंदबाजों का अच्छा समिश्रण है। पाक के पास भी इसी स्तर का आक्रमण है। आने वाली सिरीज में एक अच्छा स्पेल, एक अच्छी पारी और कुछ शानदार कैच सिरीज का पलड़ा किसी ओर भी झूका सकते हैं। लॉसन ने कहा कि मलिक और धोनी दोनों ऊर्जावान हैं। उनके नवीन सोच उनकी टीमों का मनोबल बढ़ाती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: