नई दिल्ली: काफी समय बाद टीम इंडिया में जगह बनाने वाले वीरेंद्र सहवाग शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले दौरे के पहले मैच में नहीं खेलेंगे। पिता के देहांत से शोकाकुल सहवाग 2 नवंबर को पाक के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में नहीं खेलंेगे।
सहवाग ने कहा है कि रीति रिवाज के अनुसार उनके घर में पिता के निधन के बाद चार दिन तक बाहर नहीं निकलते। इसलिए वे पाक के खिलाफ यह मैच नहीं खेल पाएंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें यह मैच खेलना था। इस धुरंधर बल्लेबाज को पाक के खिलाफ होने वाले पहले दो वन डे में जगह दी गई है।