HomeSportsCricket Cricket

खिलाड़ियों को मिलेगा पिज्जा-पास्ता

pizzaगुवाहाटी: असम क्रिकेट ऐसोसिएशन(एसीए) ने यहां 5 नवंबर को भारत-पाक के बीच खेले जाने वाले पहले वन डे इंटरनेशनल के दौरान खिलाड़ियों की सुख सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा है। यहां उन्हें खाने में लजीज पिज्जा और पास्ता दिया जाएगा।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से इस संबंध में एएसए को व्यंजनों की सूची सौंप दी गई है। एएसए का कहना है कि खिलाड़ियों के लिए खाने-पीने की तैयारी में कोई कमी नहीं होगी। असम के दो प्रमुख होटल इन खिलाड़ियों के लिए खाने की व्यवस्था करेंगे। खिलाड़ियों को नाश्ते में टोस्ट, दोपहर के खाने में सूप, चावल, सब्जिया, पास्ता, रोटी इत्यादि दी जाएगी।

होटल कॊ विश्वास है कि खिलाड़ियों को खाना बेहद स्वादिष्ट लगेगा। वहीं, 5 नवंबर से शुरू होने वाले इस मैच के टिकटों की बिक्री को लेकर भी असम में काफी गहमागहमी है।

मंगलवार को एएसए द्वारा टिकटों की बिक्री के लिए विशेष काउंटर लगाया गया था। लोगों की भारी भीड़ से निपटने के लिए पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा। केवल गुवाहाटी में ही एक घंटे के भीतर 8,000 टिकट बिक गए थे। एएसए के मीडिया प्रमुख प्रेमधर शर्मा मानते हैं कि मैच वाले दिन नेहरू स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा होगा। प्रशासन की ओर से मैच के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
saini suendra
Thursday, 1st Nov 2007, 3:20
pizza and pesta indian khano se acche nahi ho sakate kaval ammir logo ka dikhave hai vo di khava jo chahte hai ki ham better hai ....mai yahi khane banata hoo