HomeVishesh Vishesh

भारत में दीवाली के रंग कई

पूरे भारत में दीवाली धूमधाम से मनाई जाती है। हर प्रदेश विशेष का अपना-अपना चलन है जिसके अनुसार लोग इस त्योहार को मनाते हैं। ऐसे ही कई सूत्र हैं जिसके कारण भारत को अनेकता में एकता का देश कहा जाता है। लोग घरों के चारों ओर दिये जलाकर इस पर्व को मनाते हैं। इस दिन घरों में खास तौर पर लक्ष्मी और गणोश की पूजा की जाती है। पूरे घर की सफाई के साथ ही दरवाजों को विशेष रूप से सजाया जाता है। भारत के मैदानी हिस्सों में दरवाजों के आगे खासतौर से रंगोली बनाई जाती है।

Diwali is celebrated all over India with special fervourअसम समेत उत्तरपूर्व भारत में भी यह पर्व पूरे उल्लास के साथ मनाया जाता है। यहां दीवाली के दिन व्यापारी लोग चौपदा पूजन करते हैं। बिहार में दीवाली दो दिनों की मनाई जाती है। एक दिन पूर्व धनतेरस होता है। इस दिन लोग बाजार से कुछ न कुछ सामान जरूर खरीदते हैं। इस बर्तन की पूजा की जाती है और इसे किचन में रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से समृद्धि आती है। दीवाली के दिन खास तौर से खीर, पूरी समेत अन्य व्यंजन बनाए जाते हैं।

झारखंड में रहने वाले आदिवासी इस दिन मां काली की पूजा करते हैं। परंपरा के मुताबिक ये लोग कच्चे नारियल का पानी पीते हैं और पान खाते हैं। वहीं गुजरात में लक्ष्मी के आगमन की मान्यता के कारण लोग घरों को सजाने के साथ ही विशेष प्रकार के कपड़े भी पहनते हैं। पुरुष इस दिन खासतौर से झाबा (कुर्ता) और महिलाएं साड़ी पहनती हैं। कश्मीरी पंडितों में भी दीवाली काफी उत्साह से मनाई जाती है। कश्मीर में मनाई जाने वाली दीवाली का जिक्र नील्मत पुराण में किया गया है। इसमें दीवाली को सुखसुप्तिका कहा गया है। इसका अर्थ है सोना और खुशी। यहां एकादशी से लेकर अमावस्या तक इस त्योहार को मनाया जाता है।

राजस्थान में भी इस पर्व में खासा उत्साह देखने को मिलता है। इस दिन महिलाएं मावा कचौरी, तिल का लड्डू, पिस्ते का लौंज, मोती पाक, सोनपापड़ी आदि बनाती हैं। पंजाब में किसानों में खासतौर पर इस पर्व का पारंपरिक रूप देखने को मिलता है। किसान अपने जानवरों की विशेष पूजा करते हैं। यहां दीवाली को टिक्का भी कहते हैं। इस दिन लड़कियां अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं।

पश्चिम बंगाल में दीवाली के दिन मां काली की पूजा की जाती है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी धूमधाम से यह त्योहार मनाया जाता है। बनारस में खासतौर से देवदीपावली का आयोजन किया जाता है। हिमाचल प्रदेश में विशेष किस्म की रंगोली बनाई जाती है और जानवरों की बलि भी दी जाती है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा समेत देश के अन्य हिस्सों में भी यह त्योहार पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: