HomeNewsInternational International

मैड्रिड बमकांड : तीन को हजारों साल की जेल

मैड्रिड. इस्लामी आतंकवादियों के लिए यूरोप के सबसे बड़े ट्रायल के दौरान 2004 के मैड्रिड बमकांड के सिलसिले में स्पेन की आतंकवाद रोधी अदालत ने बुधवार को तीन लोगों को 30 हजार साल की जेल की सजा सुनाई। इस मामले में कुल 21 को दोषी पाया गया।

कुल 28 आरोपियों में से 7 को रिहा कर दिया गया जिनमें इस हमले का मास्टरमाइंड माना जा रहा मिस्र का एक व्यक्ति भी शामिल है। 11 मार्च 2004 को स्पेन में आतंकी हमला हआ था।

191 लोगों की जान लेने वाले इस हमले के मुख्य आरोपी मोरक्को के जमाल जॉगम और ओटमैन एलगनोई को अदालत ने करीब 40 हजार साल की कैद की सजा सुनाई और स्पेन के एमिलो सुआरेज को 35 हजार साल की जेल का आदेश दिया। इस हमले में बड़ी संख्या में मौतों के अलावा 1800 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

जॉगम पर आरोप था कि उसने ट्रेन में बम लगाया और वे मोबाइल फोन सप्लाई किए जिन्हें रिमोट कंट्रोल के तौर पर इस्तेमाल किया गया। कई चश्मदीदों ने जॉगम के खिलाफ बयान दिए और अदालत ने उसे दोषी करार दिया। ओटमैन ने विस्फोटक के ट्रांसपोर्ट में मुख्य भूमिका निभाई लेकिन उसकी विचलित मानसिक स्थिति (साइकियाट्रिक डिसॉर्डर) को देखते हुए अदालत ने उसे कुछ जॉगम से कुछ कम सजा सुनाई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: