| सर्किल | राज्य | पद |
| 1. अहमदाबाद | गुजरात, दमन दीव | 213 |
| 2. बेंगलूर | कर्नाटक | 415 |
| 3. भोपाल | मप्र, छत्तीसगढ़ | 22 |
| 4. चंडीगढ़ | पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जेएंडके | 268 |
| 5. चेन्नई | तमिलनाडु, पांडिचेरी | 117 |
| 6. गुवाहाटी | अरुणाचल, असम, त्रिपुरा, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड | 1 |
| 7. हैदराबाद | आंप | 360 |
| 8. केरल | केरल | 426 |
| 9. कोलकाता | प.बंगाल, सिक्क्मि | 97 |
| 10. लखनऊ | यूपी | 439 |
| 11. मुंबई | महाराष्ट्र, गोआ | 142 |
| 12. नई दिल्ली | दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम यूपी, उत्तरांचल, हरियाणा | 431 |
| 13. पटना | बिहार, झारखंड | 69 |
नई दिल्ली: निजी रिकवरी एजेंटों के अनुचित तौर-तरीकों पर रिजर्व बैंक के कड़े रुख के बाद बैंकों ने खुद रिकवरी आफिसर की भर्ती शुरू कर दी है। एसबीआई 3000 रिकवरी व मार्केटिंग आफिसर भर्ती कर रहा है।
रिजर्व बैंक के गवर्नर वाई वी रेड्डी ने मंगलवार को बैंकों को सलाह दी थी कि वे निजी रिकवरी एजेंटों के बजाय खुद नियुक्तियां करें। रिजर्व बैंक ने कहा है कि रिकवरी एजेंटों के तरीकों में बदलाव नहीं आया तो वह कार्रवाई करने से हिचकिचाएगा नहीं। एसबीआई के सीएमडी ओपी भट्ट का कहना है कि सभ्य समाज में ऐसे तरीके नहीं अपनाए जाने चाहिए।
क्या रहेगा काम : सभ्य तरीकों से कर्जो की वसूली का काम सौंपा जाएगा। बैंक ने इन अधिकारियों की भर्ती की अधिसूचना 1 अक्टूबर को जारी कर दी। ये अधिकारी बैंक के प्रॉडक्ट की मार्केटिंग करेंगे, लोन मंजूर होने से पहले सर्वे करेंगे, आवेदन दाखिल करेंगे, दस्तावेजों की जांच और वसूली करेंगे।
अनुबंध पर भर्ती : अधकारियों की भर्ती अनुबंध के आधार पर की जाएगी। उन्हें दो लाख रुपए सालाना का पैकेज दिया जाएगा। इन दो लाख में से 80 फीसदी निश्चित वेतन होगा, बाकी 20 फीसदी परिवर्तनशील रहेगा।
क्या है योग्यताएं: एग्री ग्रेजुएट (70 फीसदी अंक) के अलावा बीबीए, एमबीए, सोशल वर्क, सोशल वेल्फेयर या मार्केटिंग में विशेषज्ञता वाले ग्रेजुएट (60 फीसदी अंक) को पात्र माना जाएगा। आधे पद एससी, एसटी व ओबीसी उम्मीदवारों के लिए खाली रखे गए हैं। ग्रामीण इलाकों में काम करने का दो साल का अनुबंध होगा।