नोखा. पुलिस ने नकली सीडी बेचने की दो दुकानों पर छापा मारकर 4321 सीडी बरामद की। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्रशिक्षु आरपीएस मुकेश सांखला के नेतृत्व में गुरुवार को नई धर्मशाला के पीछे लक्ष्मी रोडियो सेंटर पर छापा मारा। वहां 2349 नकली सीडी जप्त कर संजय लखारा को गिरफ्तार किया। वहीं महावीर चौक में स्थित कृष्णा रिकोडिंग के यहां छापा मार कर 1972 नकली सीडी जप्त की व 42 अश्लील सीडी भी जप्त की गई है। पुलिस ने धनराज को गिरफ्तार किया है।
पुलिस कार्रवाई से नोखा में सीडी बेचने वाले दुकानदारों में हडकंप मच गया। कई दुकानें बंद हो गईं।