bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

बोर्डर क्रॉस कर पाकिस्तान गए शख्स को सीआईडी ने दबोचा

बीकानेर. करीब 15 साल पूर्व अवैध रूप से बोर्डर क्रॉस कर पाकिस्तान गए शख्स को वापस लौटने पर सीआईडी के पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया। नयाशहर पुलिस pakथाने में उसके खिलाफ इंडियन पासपोर्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज करवाया गया है।

बज्जू में बांगड़सर गांव निवासी रहीम खां (85) वर्ष, 1992 में अपने छह अन्य साथियों के साथ ऊंटों पर सवार होकर अवैध रूप से पाकिस्तान गया था। ये लोग आठ ऊंटों पर एसिटिक एन हाइड्रेड एसिड के 33 जरिकन तस्करी कर अपने साथ ले गए थे। रहीम खां करीब तीन माह पूर्व समझौता एक्सप्रेस के जरिये वापस भारत आ गया था।

सीआईडी के लोगों को सूचना मिली थी कि वह बीकानेर आया हुआ है। पूगल रोड पर उसे दबोच लिया गया। सीआईडी ने उसके खिलाफ इंडियन पासपोर्ट अधिनियम के तहत नयाशहर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। एसएचओ रायसिंह बेनीवाल ने बताया कि रहीम खां को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

अधिकृत सूत्रों ने बताया कि वर्ष, 1992 में बोर्डर पर तारबंदी नहीं थी इसीलिए रहीम खां अपने छह साथियों के साथ एसिटिक एन हाइड्रेड एसिड के जरिकन लेकर पाकिस्तान पहुंच गया था। वहां पाक रेंजरों ने इन सातों को गिरफ्तार कर माल जप्त कर लिया था। बाद में वहां की अदालत ने रहीम खां सहित सभी को सजा सुना दी। इनमें से एक व्यक्ति की पाकिस्तान में मृत्यु हो गई। दो जने वहां जमानत करवाने के बाद भारत आ गए और तीन लोग एक्सचेंज के जरिये भारत आ गए। रहीम खां पाकिस्तान में ही अपनी बेटी-जंवाई के पास रह गया था। वह समझौता एक्सप्रेस के जरिये भारत आया और सीआईडी ने उसे पकड़ लिया। रहीम के पास समझौता एक्सप्रेस की टिकट भी बरामद हुई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: