bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

बैरंग लौटे दूल्हे राजा

बीकानेर. सिर पर सेहरा, अचकन, शेरवानी पहने दूल्हे मन में शादी के तमाम ख्वाब संजोए बारात लेकर वधू पक्ष के दरवाजे पहुंचते लेकिन लड़की को लड़का पसंद bikanerनहीं आने का बहाना कर बारात वापस लौटा दी जाती। दूल्हे भी लड़की की इच्छा को शिरोधार्य कर बारात शांतिपूर्वक वापस लौटा ले जाते। वेटेरनरी कॉलेज स्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों के साथ गुरुवार को कुछ ऐसा ही हुआ।

चतुर्थ वर्ष की छात्राओं की ओर से बारात वापस पहली बार नहीं लौटी। कॉलेज के गल्र्स हॉस्टल का इतिहास ही कुछ ऐसा है। प्रत्येक वर्ष यहां अंतिम वर्ष के छात्र बारात लेकर आते हैं लेकिन छात्राएं हर वर्ष बारात का स्वागत कर वापस लौटा देती हैं। दरअसल वेटेरनरी कॉलेज में विदाई देने की यह परंपरा बनी हुई है। चतुर्थ वर्ष की छात्राएं अंतिम वर्ष के छात्रों को कुछ इसी तरह ही विदाई देती हैं।

गुरुवार को शाम चार बजे बॉयज हास्टल से बारात गल्र्स के लिए रवाना हुई। घोड़ों व ऊंटों पर सवार दूल्हे, जोरदार आतिशबाजी व ढोल-नगाड़ों पर थिरकते छात्रों का हुजूम जिधर से गुजरता वहां दर्शकों की भीड़ लग जाती। बारात हास्टल से तीर्थस्तंभ होते हुए पांच बजे गल्र्स हास्टल पहुंची। वहां छात्राओं ने एक-एक कर सभी दूल्हों का स्वागत किया। मिठाई खिलाकर बारात वापस लौटा दी।

शाम को छात्र-छात्राओं का एक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ और उसके बाद फेरवैल पार्टी हुई जिसमें छात्र जमकर थिरके। अंत में सभी छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे से गले मिल शुभकामनाएं दी।

बारात का स्वागत करने वाली अनुराधा, मीना, प्रियंका, अनीता सहित चतुर्थ वर्ष की सभी छात्राएं शामिल थी। जिन छात्राओं का स्वागत हुए उनमें सुरक्षा यादव, सुमन चोपड़ा, सीमा पचौरी, रुचि मान ब्रजेश सहित अनेक छात्र शामिल थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: