bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

अतीक की खबर देने वाले को भी पकड़ा

अजमेर. दरगाह विस्फोट के मामले में शक में पकड़े गए जेबकतरे अतीक की सूचना देने वाला उसका प्रतिद्वंद्वी नासिर भी पुलिस की हिरासत में है। बुधवार सुबह पुलिस दिल्ली से उसे अजमेर ले आई। एसआइटी को विस्फोट के दिन अतीक के साथ उसके भी अजमेर में होने की जानकारी मिली है।

एसआइटी के अफसरों ने तीन दिन पहले मोहम्मद अतीक (35) पुत्र मोहम्मद अहमद को मुरादाबाद के कटघर थाना पुलिस की मदद से पकड़ा था। अतीक के मुताबिक दिल्ली का जेबतराश नासिर भी उर्स के दौरान गिरोह के साथ अजमेर में वारदातें करता है। घटना के दिन वह अजमेर में उसके साथ था। जुए की रकम को लेकर नासिर से उसका झगड़ा हो गया था। इसी रंजिश के चलते नासिर ने उसके बारे में पुलिस को गलत सूचना देकर फंसाया है।

उधर, पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि उर्स के दौरान नासिर व दो महिलाओं को जायरीन का सामान चुराते पकड़ा गया था। इस मामले में गत 11 अक्टूबर को नासिर की अजमेर की कोर्ट में पेशी भी थी। कोर्ट के रिकॉर्ड केमुताबिक नासिर अदालत में पेश भी हुआ था।

* दरगाह विस्फोट मामले में कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है, अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है, जांच के बाद उन्हें छोड़ा जा रहा है।’
- एके जैन, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक

सोलह दिन से हिरासत में!
नासिर की बीवी परवीन के अनुसार नासिर को गत 15 अक्टूबर को दिल्ली में त्रिलोक नगर थाना पुलिस ने पकड़ा था। वहां पूछताछ करने के बाद उसे बुधवार सुबह यह कहकर अजमेर लाया गया कि तफ्तीश के बाद उसे छोड़ दिया जाएगा। पति के साथ वह भी बच्चों को लेकर अजमेर आई। बुधवार सुबह अन्वेषण गृह लाए जाने के बाद से नासिर को अपनी बीवी-बच्चों से मिलने नहीं दिया गया। गोद में दुधमुंहे सहित चार बच्चों के साथ परवीन रेलवे स्टेशन के मुसाफिरखाने में ठहरी हुई है। उल्लेखनीय है कि परवीन ने अतीक से रिश्ता तोड़कर नासिर से निकाह किया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: