Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

एक दिन, 36 करोड़ का कारोबार

भोपाल. business धनतेरस से पहले गुरु पुष्य नक्षत्र में व्यापारियों ने दीपावली मनाई। सर्राफा, आटोमोबाइल व इलेक्ट्रानिक्स बाजार में लगभग 30 से 36 करोड़ की खरीद फरोख्त हुई। कई व्यापारियों ने एक ही दिन में एक महीने का कारोबार किया।

बृहस्पति और पुष्य नक्षत्र के संयोग के दिन गुरुवार को बाजार में, वस्त्र आभूषण, वाहन, घरेलू, कार्यालयीन एवं औद्योगिक उपकरणों की खरीद-फरोख्त के लिए दिन भर चहल-पहल दिखाई दी। व्यापारियों ने पुष्य नक्षत्र के मद्देनजर विशेष तैयारियां पहले ही पूरी कर ली थी।

योग के शुभ फलदायी होने की वजह से व्यापारी वर्ग को जितने मुनाफे की उम्मीद थी, उन्होंने उससे अधिक का कारोबार किया। गुरु पुष्य के इस महालक्ष्मी योग को कोई भी हाथ से जाने नहीं देना चाहता था। नए और पुराने शहर के साथ-साथ उपनगरीय क्षेत्रों में सराफा, कपड़ा और इलेक्ट्रानिक्स सामानों के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों की खास सजावट कर रखी थी।

सोना भी जमकर बिका
shopping बहुमूल्य धातुओं में बढ़ती कीमतों को दरकिनार करते हुए शहरवासियों ने सोने-चांदी के आभूषणों की जबरदस्त खरीदी की। भोपाल सराफा बाजार में स्वर्ण आभूषणों की बिक्री में ८क् फीसदी का उछाल देखा गया। आज सोना दस ग्राम 23 कैरिट 10300 रुपए के स्तर पर पहुंच गया, जबकि चांदी ने 19250 रुपए के आंकड़े को छुआ।

व्यापारियों के अनुसार सोने और चांदी के छोटे आभूषणों में सिक्के, लौंग, अंगूठी, पैंडेट, चेन, कान के बुंदे आदि की जबरदस्त बिक्री दर्ज की गई। सबसे ज्यादा नए शहर की आभूषणों की दुकानों पर भीड़ देखी गई। पुष्य नक्षत्र के बाजार को देखते हुए इस बार धनतेरस पर सोने, चांदी, हीरे और प्लेटिनम के आभूषणों में रिकार्ड खरीद की उम्मीद है।

धनतेरस के लिए बुकिंग
स्वर्ण आभूषण के बाद सबसे ज्यादा रूझान आटोमोबाइल क्षेत्र में देखा गया। जिससे व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर वाहनों के लिए श्रेष्ठ योग बनने के कारण शहर के कार डीलर्स ने ५क्क् से ज्यादा कारों की बिक्री के साथ-साथ धनतेरस के लिए बुकिंग भी की। एक अनुमान के मुताबिक पुष्य नक्षत्र पर बाजार में एक ही दिन में करीब 30 से 36 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ है।

उम्मीद से ज्यादा बिक्री:
इलेक्ट्रानिक्स के कारोबार में भी तेजी रही। टीवी, फ्रिज, माइक्रोवेव ओवन, एलसीडी और म्यूजिक सिस्टम की उम्मीद से ज्यादा बिक्री हुई है। बाजार का रुख देखते हुए इलेक्ट्रानिक्स के व्यापारियों को दिवाली तक ४क् से ४५ करोड़ के कारोबार की उम्मीद है।

खूब बिक्री हुई बही-खातों की
गुरुपुष्य नक्षत्र योग में व्यापारियों, बैंक कर्मचारियों और एकाउंटेंट समेत अन्य लोगों ने रोकड़, खाता, नकल व लेजर बुक आदि की जमकर खरीद फरोख्त की। कंप्यूटर पर एकाउंट आदि का काम करने वाले सैकड़ों लोग इस शुभ योग वाले दिन कंप्यूटर पेपर भी थोक में खरीदकर ले जाते दिखे।

लाल रंग शुभ:
लोहा बाजार के खाता-बही व्यवसायी संजय नाहर ने बताया कि अनेक दुकानदारों ने किफायती कीमत पर बही-खाता आदि सामग्री के सेट तैयार किए थे। खाता-बही में अच्छे कागज का इस्तेमाल करने के साथ ही इस पर उत्तम क्वालिटी के लाल कवर का इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि इसका इस्तेमाल सालों तक होता है। लोग इस काम के लिए लाल रंग को शुभ मानते हैं।

बाजारों में खाता-बही रेग्जीन व कपड़े के कवर वाली दोनों तरह की मार्केट में हैं। इसमें लिखा-पढ़ी की शुरुआत वे दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के साथ करेंगे। बही-खाता पुस्तकों के मुख्य पृष्ठ पर लक्ष्मी और गणोश के रंगीन आकर्षक फोटो चस्पा हैं। बही-खाते सौ से लेकर पांच सौ रुपए कीमत तक के ज्यादा बिकते हैं।

दीपावली पर सभी वर्र्गो को राहत देंगे ग्रह
इस बार दीपावली पर ग्रहों का गणित लगभग ठीक-ठाक है। बुध भी वक्री से अब मार्गी हो चुका है। ग्रहों के राजा बृहस्पति 12 नवंबर से वृश्चिक को छोड़ कर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि के स्वामी वे स्वयं हैं। ज्योतिषियों का कहना है कि इस साल दीवाली शुक्रवार को होना सभी वर्गो के लोगों के लिए शुभ है।

पंडित भंवर लाल शर्मा का कहना है कि बृहस्पति के धनु राशि में पहुंचने पर देश में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। साथ ही धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र के लोगों का बोलबाला बढ़ेगा। बृहस्पति एक वर्ष तक धनु राशि में रहने से धनु, मेष व मिथुन राशि वालों को अनेक प्रकार से लाभ देगा।

आगामी 17 नवंबर से सूर्य का भी राशि परिवर्तन होगा। वह तुला से वृश्चिक में पहुंचेगा। दीवाली बाद कुछ प्रदेशों में समुद्री तूफान आदि प्राकृतिक आपदाएं आ सकती हैं। इसका कारण सूर्य व मंगल का खड़ाष्टक योग बनना है। बावजूद इसके ग्रहों की चाल ठीक होने से किसानों व व्यापारियों को यह दीपावली लाभ पहुंचाने वाली होगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: