Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

फेस्टिवल में भी खूब हुई शॉपिंग

जोधपुर. दैनिक भास्कर, प्रेसकॉन, विकास आयुक्त हस्तशिल्प भारत सरकार तथा केंद्रीय ऊन विकास निगम के सहयोग से रावण का चबूतरा मैदान में चल रहे मरुधर हस्तशिल्प शॉपिंग फेस्टिवल (मेगा बाजार) में पुष्य नक्षत्र के अवसर पर गुरुवार को शहर वासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। फेस्टिवल में बनारसी साड़ियों, एमपी हैंडलूम तथा भदोही यूपी से आए ऊनी कालीन गृहणियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं।

फेस्टिवल संयोजक सुनील परिहार तथा सचिव उमेश लीला बताते हैं कि फेस्टिवल में सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहता है, शाम को विशेष रूप से परिवार सहित लोग आ रहे हैं।

बनारसी साड़ी पर जड़े नगीने
फेस्टिवल के एच ब्लॉक में स्थित बनारसी साडियों के स्टाल पर रेशम से बुनी गई सिल्क की साड़ियों की कीमत पांच से पंद्रह हजार तक है।

एमपी हैंडलूम का आकर्षण
फेस्टिवल के जी ब्लॉक में एक स्टाल पर चंदेरिया मध्यप्रदेश से आए जहीर अहमद बताते हैं कि मध्यप्रदेश में बुनी गई हैंडलूम साड़ियों पर की गई एम्ब्रॉयडरी गृहणियों को पसंद आ रही है।

ऊनी कालीन के क्या कहने
भदोही यूपी से आए ऊनी कालीनों की रैंज भी डेढ हजार से पंद्रह हजार रुपए तक की है। मखमली अहसास वाले इन कालीनों की डिजाइन सुंदर है।

* ऐसा विविधताओं से भरा व साफ सुथरा फेस्टिवल पहली बार लगा है। इस फेस्टिवल में मैं दूसरी बार सपरिवार आया हूं। यहां घरेलू आवश्यकताओं की वस्तुओं के साथ खाने पीने की स्वादिष्ट चीजों सहित बच्चों के मनोरंजन का भरपूर इंतजाम है।
—डॉ. विकास मोदी, व्याख्याता

* मैं पूना में बिजनेस करता हूं तथा जोधपुर का रहने वाला हूं। जोधपुर आने पर मेगा बाजार फेस्टिवल के बारे में सुना तथा फैमिली के साथ चला आया। काफी अच्छा और आकर्षक माहौल लग रहा है कुछ घरेलू सामान खरीदा है।
—जोगेन्द्र भट्टी, व्यवसायी

वास्तु पर आधारित हस्तशिल्प
फेस्टिवल में सजी गुरुकृपा हॉबी क्लासेज की स्टाल पर आकर्षक वंदनवार, फ्लॉवर पॉट व बाजोट सहित अनेक हस्तशिल्प के आइटम लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। स्टाल पर मंजू तापड़िया बताती हैं कि उन्होंने वास्तु शास्त्र पर आधारित वाल हेंगिंग तैयार की है, जिसे घर में लगाने से घर को बिना तोड़-फोड़ वास्तुदोष को ठीक किया जा सकता है। इसके साथ ही लगी शिल्पकार मासूम अली की स्टाल पर लाख की चूड़ियां, कड़े व नगीनों से जुड़े हुए आइटम खरीदारों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: