Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

विधायक ने बांटे पचास परिवारों को फोटो कार्ड

ग्वालियर. खेतिहर मजदूरों के समग्र कल्याण के लिए प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना का गुरुवार से शुभारंभ हो गया। राज्य के स्थापना दिवस पर पुरानी छावनी ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक बृजेंद्र तिवारी ने पचास भूमिहीन परिवारों को उक्त योजना के तहत बनाए गए फोटो परिचय पत्र वितरित किए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत विनोद शर्मा, सरपंच रमेश शर्मा, घाटीगांव जनपद पंचायत के सीईओ राजीव शुक्ला सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

इस अवसर पर ग्रामीणों को बताया गया कि अब खेतिहर मजदूरों के परिवार को प्रसूति व्यय, छह सप्ताह की मजदूरी का भुगतान, पितृत्व अवकाश के तहत दो सप्ताह की मजदूरी का भुगतान, कक्षा एक से लेकर स्नातकोत्तर तक के सभी पाठच्यक्रमों में छात्रवृत्ति, कक्षा पांच तथा उससे आगे तक प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार आदि योजना का लाभ भी दिया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: