News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर. तमिलनाडु में बीते दिनों हुई तेज वर्षा का असर वहां से चलने वाली ट्रेनों पर पड़ा है। रेल मार्ग पर पानी आने से तमिलनाडु एक्सप्रेस 12 घंटे देरी से चली। उधर ताज एक्सप्रेस व अन्य ट्रेनें भी गुरुवार को देरी से आईं।
नई-दिल्ली से चेन्नई जाने वाली तमिलनाडु एक्सप्रेस का रेक बुधवार को लेट पहुंचा था। इसके चलते ट्रेन वहां से चेन्नई के लिए समय पर रवाना नहीं हो सकी। यह नई दिल्ली से दस घंटे देरी से चेन्नई के लिए रवाना हुई।
इसलिए अप रेल मार्ग पर यह ग्वालियर रात्रि 2.36 बजे की बजाय दोपहर 12.30 बजे के करीब आई। उधर चेन्नई से आने वाली तमिलनाडू एक्सप्रेस एक नवम्बर की रात्रि 1.42 पर नहीं आई। यह ट्रेन 12 घंटे देरी से दोपहर पौने दो बजे ग्वालियर पहुंचीं।
बुधवार को फरीदाबाद में एमएसटी धारकों द्वारा उत्पात मचाए जाने का असर ताज एक्सप्रेस पर गुरुवार को भी दिखाई दिया। बुधवार को ट्रेन हजरत निजामुद्दीन देरी से पहुंची, इसलिए गुरुवार को दो घंटे की देरी से ग्वालियर आई।