Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

हाईकोर्ट की लार्जर बेंच आज बैठेगी

ग्वालियर. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की लार्जर बेंच 2 नवंबर को ग्वालियर खंडपीठ में लगेगी। यह बेंच समाजसेवी और अन्य संस्थाओं को शासन से मिलने वाले अनुदान के संबंध में बने कानून पर सुनवाई कर निर्णय करेगी। खंडपीठ के रजिस्ट्रार आरपी वर्मा ने बताया कि ग्वालियर में दूसरी बार लार्जर बेंच 2 नवम्बर को लग रही है।

इस बेंच में मप्र के चीफ जस्टिस एके पटनायक, जस्टिस अजीत सिंह, जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस एके गोहिल, जस्टिस सुभाष संवत्सर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व ग्वालियर में लगी लार्जर बेंच ने दो अलग-अलग मामलों की सुनवाई की थी, जिसका निर्णय भी सुनाया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: