Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

थुलथुल पुलिसवाले करेंगे भंगड़ा

बठिंडा . भंगड़े में ढोल का रोल ही कुछ ऐसा है कि इसकी थाप से जाने-अनजाने में नाचने के लिए पैर खुद-ब-खुद उठ जाते हैं। भंगड़े में ढोल के इसी जादू से अब पंजाब सरकार अपने थुलथुले पुलिसकर्मियों का वेट लूज करना चाहती है। यही नहीं ओवरवेट पुलिसकर्मियों को क्रिकेट-वॉलीबॉल खिलाने की भी योजना है। पुलिस प्रशासन ने लंबाई के अनुपात से ज्यादा वजन वाले पुलिसकर्मियों को इस योजना में ढालने की मुहिम शुरू कर दी है। डाइट पर कंट्रोल नहीं करने व नशीले पदार्र्थो के सेवन से ज्यादातर पुलिसकर्मी ड्यूटी के प्रति भी लापरवाह हो रहे हैं।

जिला एसएसपी नैनिहाल सिंह ने ओवरवेट पुलिसकर्मियों को चुस्त दुरुस्त करने के लिए यह खास योजना तैयार की है। एसएसपी ने थानों और चौकियों के एसएचओ से कहा है कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र के अधीन ओवरवेट पुलिसकर्मियों की सूची तैयार करें। फिलहाल शुरूआत में जिलेभर से 450 पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है।

बहाना होगा पसीना : सुबह-शाम ओवरवेट पुलिसकर्मियों को दो-दो घंटे भंगड़ा करने के अलावा क्रिकेट व बॉस्केटबॉल खिलाया जाएगा। इस कवायद में योग आसनों की भी मदद ली जाएगी।

बिगेस्ट लूजर को गिफ्ट भी :

इस योजना में शामिल पुलिसकर्मियों के लिए एक प्रतियोगिता भी शुरू की गई है। पुलिस अधिकारी ऐसे कर्मचारियों का चयन करेंगे, जो कम समय में अपना वेट लूज करेंगे। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ मुलाजिमों को सरप्राइज गिफ्ट भी दिए जाएंगे। एसएसपी नौनिहाल सिंह के मुताबिक इस प्रतियोगिता से ओवरवेट पुलिसकर्मियों में एक्सरसाइज व हैल्थ के प्रति जागरुकता बढ़ेगी।

80 फीसदी नशेड़ी : एक सर्वेक्षण के मुताबिक बठिंडा पुलिस के 80 फीसदी से ज्यादा कर्मचारी शराब, अफीम और भुक्की का सेवन करते हैं। नशे की हालत में ये लोग मांस खाते हैं जिससे उनके शरीर में चर्बी बढ़ जाती है। चर्बी से मोटापा तो बढ़ता है सुस्ती तथा आलस्य भी बढ़ जाता है। नतीजतन ऐसे पुलिसकर्मी ड्यूटी के प्रति लापरवाह भी हो जाते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: