bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

मेले में उत्सव का पूरा मजा

रायपुर. राज्योत्सव मेला स्थल पर दाखिल होते ही लोग चकित रह गए। बड़े-बड़े स्टाल, झूले और जबर्दस्त आतिशबाजी। मंत्रमुग्ध भीड़ मनोरंजन की भूलभुलैया में ऐसी खोई कि कब आधी रात हुई, पता ही नहीं चला। साइंस कालेज मैदान पर आयोजित सात दिवसीय राज्योत्सव मेले में पहले ही दिन समां बंध गया।

शाम से ही भीड़ जुटने लगी। मनोरंजन के भरपूर इंतजाम होने की वजह से दिलचस्पी और बढ़ी। अनूठी प्रदर्शनियां हर वर्ग को आकर्षित करती रहीं। यही वजह थी कि बच्चे और युवा ही नहीं, बड़े-बूढ़े भी मुग्ध रहे।

दाल-भात से चाट तक
मेले में खाने-पीने और नाश्ते के लिए 20 से अधिक स्टाल लगाए गए हैं। इस बार स्टाल अलग लगाए गए हैं। स्टालों में स्नैक्स तो हैं ही, दाल-भात सेंटर भी खोला गया है।

मूर्तियों को नमस्कार
अजा-जजा कल्याण विभाग के स्टाल के गेट स्वागत के लिए लगाई गईं मूर्तियां हाथ उठाकर नमस्कार कर रही थीं। मूर्तियां इतनी असली नजर आ रही थीं कि बच्चे अभिवादन का जवाब दे रहे थे।

झूलों की सैर
मीना बाजार के झूलों ने युवाओं को सबसे ज्यादा आकर्षित किया। हर झूले पर भारी भीड़ नजर आई। बड़े झूलों के अलावा बच्चों के लिए भी बड़ी संख्या में झूले हैं।

मस्ती और शापिंग
मेले में मौज-मस्ती के साथ लोगों ने शापिंग भी की। विभिन्न कंपनियां और दुकानों ने अपने स्टाल लगाए हैं। उनमें कपड़े और खिलौनों के अलावा घरेलू सामान, जूते-चप्पल, बेल्ट और टोपियां भी थीं।

गुब्बारा याद आया
पिछले साल राज्योत्सव में हाट एयर बलून (गर्म गैस का गुब्बारा) का काफी क्रेज था। सौ फीट ऊंची उड़ान के लिए होड़ मची रहती थी। इस बार यह नजर नहीं आया। काफी लोग इस बारे में पूछताछ करते रहे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: