Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

बिहार बंद, राबड़ी गिरफ्तार

पटना.

क्या था रेशमा के पत्र में
Read complete letter written by Reshmaविधायक अनंत सिंह, बिल्डर मुकेश सिंह और विपिन सिंह पर रेशमा ने बलात्कार का आरोप लगाया था, और ये भी कहा था कि वे लोग उसे जान से मार देंगे। उसने शासन और मीडिया के तमाम लोगों को पत्र भेजा था। यदि रेशमा के इस पत्र को शासन से जुड़े लोगों ने गंभीरता से लिया होता तो रेशमा की जान बचाई जा सकती थी। इस पत्र में किस तरह से एक लड़की ने अपनी जान बचाने की गुहार की है आप खुद पढ़कर इसका अंदाजा लगा सकते हैं।
रेशमा का पत्र

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को बंद के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। अबतक एक हजार लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। कई जगह बंद समर्थकों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने की भी खबर मिली है।

पटना में कल पत्रकारों को सत्तारूढ़ दल के एक विधायक द्वारा बंधक बनाकर पीटने की घटना के विरोध में आज विपक्षी दलों ने बिहार बंद का आह्वान किया है। बंद को लेकर सरकार ने सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों को भरोसा दिलाया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।

कल मोकामा के जनता दल (यू) के विधायक अनंत सिंह के आवास पर एक खबर के सिलसिले में बातचीत करने के लिए एक निजी चैनल की टीम पहुंची थी। बातचीत में अनंत सिंह भड़क उठे और अपने गुर्गो के साथ पत्रकारों की पिटाई शुरू कर दी थी।

करीब दो घंटे तक पत्रकारों को बंधक बनाकर रखा गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पत्रकारों को छोड़ा गया। पत्रकारों द्वारा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने विधायक और उसके चार गुर्गो को गिरफ्तार कर लिया गया। स्थानीय अदालत ने विधायक को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मोकाम के बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी लोगों में से एक माने जाते हैं।

संबंधित खबरें
* पत्रकारों की पिटाई के विरोध में आज बिहार बंद
* बाहुबली विधायक 13 तक न्यायिक हिरासत में
* विधायक ने पत्रकार को पीटा, गिरफ्तार





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
Jai Singh
Saturday, 3rd Nov 2007, 2:24
If hand writing expert verify that the letter was written by Reshma.Then in my opinion these people should be hanged or let the people decide their fate. Because i don't have trust on system. And these so called bahubali will get clean chit one day.