|
नई दिल्ली.अमेरिका में भारत के राजदूत रोनेन सेन आज राज्यसभा में अपनी सफाई पेश करेंगे। भारत और अमेरिका के बीच हुए परमाणु करार का विरोध करने वालों को हेडलेस चिकन बताने वाले रोनेन सेन आज राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने हाजिर होंगे। इससे पूर्व वे लोकसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने हाजिर हुए थे।
गौरतलब है कि रोनेन सेन ने भारत और अमेरिका के बीच हुए परमाणु करार का विरोध करने वालों को हेडलेस चिकन की संज्ञा दी थी। रोनेन के इस बयान के बाद काफी बवाल मचा था। वामदलों ने सरकार से मांग की थी कि रोनेन सेन को वापस बुलाया जाए। इसके बाद संसद में विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी को भी सफाई देनी पड़ी थी।
विदेश मंत्री ने रोनेन सेन के माफीनामे को भी पढ़कर सुनाया था। लेकिन वामदलों का गुस्स नहीं थमा। काफी विरोध होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने इस मामले को संसद की विशेषाधिकार समिति को सौंप दिया था।