रांचीफुटवेयर की कंपनी श्रीलेदर के मालिक आशीष डे की जमशेदपुर में गोलीमार कर हत्या कर दी गई। यह घटना आज सुबह आठ बजकर पचास मिनट पर हुई। वे जमशेदपुर के आम बगान से साकची बाजार स्थित अपने दफ्तर जा रहे थे।
इसी बीच साकची गोलचक्कर पर मोटरसाइकिल से आए हमलावरों ने उनपर गोलियों की बौछार कर दी। बाद में मौके पर जमा हुए लोगों ने उन्हें अस्पताल में भरती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्रीलेदर चमड़े के उत्पादों की मशहूर कंपनी है। बिहार, झारखंड और बंगाल में श्रीलेदर का प्रोडक्ट काफी लोकप्रिय है।
मुख्यमंत्री ने दिए कार्रवाई के निर्देश
झारखंड के मुख्यमंत्री मधुकोड़ा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वो जल्द से जल्द श्रीलेदर के मालिक आशीष डे के हत्यारों को गिरफ्तार करे। दिल् ली से वापस लौटने पर रांची हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कोड़ा ने कहा कि उन्होंने पुलिस आधिकारियों से का है कि अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए वह आवश्यक कदम उठाए।