|
जालंधर. प्रशासन ने सड़कों के बीच डिवाइडर पर लगे ज्यादा हाइट वाले पौधों की कटिंग शुरू कर दी है। इसके चलते लोगों को ड्राइविंग में परेशानी हो रही थी। सिटी भास्कर ने कुछ दिनों पहले ही इस समस्या की ओर प्रशासन का ध्यान आकषिर्त किया था।
डीटी रोड और महावीर मार्ग से पौधों की कटिंग का काम शुरू कर दिया गया है। इससे राहगीर खुश हैं। अक्षय का कहना है पौधों के कारण अक्सर सड़क क्रास करते समय दिक्कत होती थी। वहीं यश ने कहा इनके कारण आए दिए एक्सीडैंट होते थे। कापरेरेशन कमिश्नर सीएस तलवाड़ ने बताया लोगों की समस्याओं को देखते इसकी कटिंग की जा रही है। कटिंग थोड़ी ज्यादा हो गई है। इसी कारण अब आदेश दिए गए हैं कि पौधे बेस लैवल तक काटे जाएं। कटिंग ज्यादा न की जाए।