|
चंडीगढ़/रोपड़. भ्रष्टाचार के मामले के आरोपी पूर्व डीजीपी एस.एस. विर्क, सहभियुक्त विजयपाल सिंह डिंपी को वीरवार जमानत पर रिहा कर दिया गया है। विर्क गिरफ्तारी के बाद से ही पीजीआई में भर्ती हैं।
हाईकोर्ट द्वारा उनकी जमानत मंजूर किए जाने के बाद रोपड़ में सीजेएम की अदालत में जमानती बांड भरे गए। बी.एस. विर्क, अपमिंदर सिंह और डिंपी की तरफ से अपिंदर सिंह ग्रेवाल निवासी रोपड़ और वरिंदर सिंह निवासी चंडीगढ़ ने एक-एक लाख के जमानती बांड भरे।