Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

चूल्हा व हाउस टैक्स माफ

यमुनानगर . बिजली उत्सव के रूप में मनाए जा रहे हरियाणा दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेशवासियों को हाउस टैक्स व चूल्हा टैक्स माफ करने का तोहफा दिया। हाउस टैक्स का लाभ सिर्फ रिहाइशी मकानों पर होगा। टैक्स माफी अप्रैल २00८ से होगी।

मुख्यमंत्री ने दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट में रिमोट कंट्रोल का बटन दबाकर ३क्क् मेगावाट की पहली इकाई में बिजली उत्पादन की प्रक्रिया आरंभ की। इस इकाई में कोयले से बिजली उत्पादन एक महीने में आरंभ हो जाएगा। प्लांट की २क्क् मेगावाट इकाई फरवरी २क्क्८ तक तैयार हो जाएगी। बाद में मंच से मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि टैक्स माफी का लाभ पाने के लिए बकाया टैक्स जमा कराना अनिवार्य होगा। मुख्यमंत्री ने वर्ष २क्११ तक प्रदेश को बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान करने के साथ-साथ प्रदेश के विकास में सर छोटूराम के योगदान का भी जिक्र किया। थर्मल प्लांट की पहली इकाई को रिकार्ड समय २७ माह में तैयार किए जाने पर उन्होंने हरियाणा पावर जनरेशन कारपोरेशन व निर्माण कंपनी रिलायंस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने दादूपुर में यमुना के जल से ६ मेगावाट बिजली उत्पादन की पनबिजली परियोजना (लागत ४क् करोड़) का शिलान्यास किया। उन्होंने घोषणा की कि परियोजना पूरी हो जाने के बाद दादूपुर गांव को २४ घंटे बिजली मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने रैली में प्रदेश के तीन दिवंगत पत्रकारों की पत्नियों को दो-दो लाख रुपए देने की भी घोषणा की। इसके अलावा सीएम ने पश्चिमी यमुना नहर के चौड़ीकरण योजना का शिलान्यास किया। नहर की मौजूदा क्षमता १३ हजार ५क्क् क्यूसिक है, जिसे बढ़ाकर २क् हजार क्यूसिक किया जाएगा। बिजली उत्सव के लिए प्रदेश भर से हजारों की संख्या में सरकारी व निजी बसों के अलावा अन्य वाहनों में सवार होकर यहां पहुंचे। समारोह में मुख्य रूप से बिजली मंत्री रणदीप सुरजेवाला, शिक्षा मंत्री मांगेराम गुप्ता, विधानसभा स्पीकर सतबीर कादियान, सांसद नवीन जिंदल व कुमारी शैलजा, संसदीय सचिव डा. कृष्णा पंडित के अलावा कई विधायक व उपस्थित रहे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: