नई दिल्ली.
संजय दत्त इस बार दीवाली अपने घर में मनाएंगे या फिर यरवाडा जेल की सलाखों के पीछे, इसका फैसला आज सुप्रीम कोर्ट कर सकता है। सुप्रीम कोर्ट में आज उनके जमानत पर सुनवाई हो सकती है।
यदि आज संजय दत्त के मामले पर सुनवाई नहीं हो पाई तो उनकी दीवाली जेल में ही मनेगी। क्योंकि कल से सुप्रीम कोर्ट में दीवाली की छुट्टियां हो रही हैं और अब 11 तारीख को ही कोर्ट का कामकाज शुरू हो पाएगा। मुंबई बम धमाके के सिलसिले में टाडा की विशेष अदालत द्वारा आर्म्स एक्ट में दोषी करार देने के बाद संजय दत्त को छह साल की सजा सुनाई गई है।
बताया जाता है कि जमानत के लिए संजय दत्त ने अपने आचरण का हवाला दिया है। उन्होंने कहा है कि पिछले 14 साल से चल रहे इस मामले के दौरान उन्होंने हर आदेश का पालन किया है।