Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

देश के लिए कुर्बान हुईं सोनिया : कोड़ा

मुंबई.झारखंड के मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर सोनिया गांधी का इतना प्रभाव है कि उन्होंने इदिरा गांधी को भी सोनिया गांधी कह डाला। बात 31 अक्टूबर को इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम की है।

इंदिरा गांधी के पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के बाद एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए मधुकोड़ा इंदिरा गांधी की जगह सोनिया गांधी के गुण गाने लगे। साथ ही उन्होंने सोनिया गांधी की शहादत की चर्चा भी कर डाली। मधुकोड़ा ने जो कुछ भी कैमरे के सामने कहा उसकी बानगी कुछ इस तरह है।

मधु कोड़ा ने कहा कि श्रीमति सोनिया गांधी को इस देश के बच्चे-बच्चे जानते हैं। उन्होंने देश के विकास के लिए जो कुछ भी काम किया वो हमारे सामने दिख रहा है। सोनिया गांधी ने भाईचारे और एकता की भावना को कायम रखने के लिए अपने सीने पर गोलियां खाई। सोनिया गांधी की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी हम सब उनके सपनों को साकार करेंगे। उनकी पुण्यतिथि पर आज देश ही नहीं विदेशों में भी लोग उन्हें याद कर रहे हैं।

तो ये थे कोड़ा के उद्गार इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर सोनिया गांधी के लिए। कोड़ा सोनिया गांधी को भूलने का नाम ही नहीं ले रहे थे। भूले भी क्यों आखिर झारखंड में उनके आशीर्वाद पर सत्ता सुख भी तो भोग रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: