Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

जेल में मनेगी संजय की दीवाली

नई दिल्ली.बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त अब यरवडा जेल की सलाखों के पीछे ही दीवाली मनाएंगे। सुप्रीम कोर्ट उनकी जमानत की याचिका पर 20 नवंबर को सुनवाई करेगी।

आज संजय दत्त के वकीलों ने कोर्ट से कहा कि संजय दत्त की जमानत याचिका पर शीघ्र सुनवाई की जाए। इस पर अदालत ने कहा कि जल्द से जल्द 20 नवंबर को ही संजय की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। अदालत में ढेरों मामले होते हैं इसलिए आज जमानत याचिका पर सुनवाई संभव नहीं थी।

गौरतलब है कि मुंबई बम धमाके के सिलसिले में टाडा की विशेष अदालत द्वारा आर्म्स एक्ट में दोषी करार देने के बाद संजय दत्त को छह साल की सजा सुनाई गई है।

इससे पूर्व जमानत के लिए संजय दत्त ने अपने आचरण का हवाला दिया। उन्होंने कहा है कि पिछले 14 साल से चल रहे इस मामले के दौरान उन्होंने हर आदेश का पालन किया है।



संबंधित खबरें
* संजय की दीवाली कहां मनेगी, आज होगा फैसला
* संजय दत्त पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
* कब सलाखों से बाहर आएंगे मुन्नाभाई
* संजय को थोड़ी राहत, नहीं मिली फैसले की कॉपी
* विशेष टाडा अदालत में हाजिर हुए संजय दत्त
* टाडा कोर्ट में आज हाजिर होंगे संजय दत्त
* एकता ने तोड़ा संजय से नाता
* कुछ दिन और खुली हवा में सांस ले सकते हैं संजय
* जब संजय दत्त ने दिया था बहनों को जेल कूपन
* संजय दत्त यरवदा जेल से रिहा
* संजय दत्त की रिहाई फिर टली





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: