Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

बिजली गिरने से महाराष्ट्र में 10 मरे

जलगांव.बिजली गिरने से उत्तरी महराष्ट्र में 10 लोगों की मौत हो जाने की खबर है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जलगांव जिले भुसावल, चोपदा, चालिसगंव, अमालनेर और बोथार्डे तहसील में चार महिलाओं समेत सात लोगों की मौत बिजली गिरने के कारण हो गई।

मारे गए लोगों की पहचान उषा जुरकुंडे (35) सुनीता अनिल महाजन (34) विजय पाटिल (22) उमेश जाधव (19) कालाबाई (65) आनंदा पटिल (62) और कविता पटिल के रूप में हुई है। धुले जिले में भी बिजली गिरने से दो किसान श्रमिकों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। नंदरबार में भी एक व्यक्ति बिजली गिरने के कारण मारा गया।

महाराष्ट्र में असमय हो रही बारिश से फसलों को भी व्यापक नुकसान हुआ है। नासिक जिले में हुई बारिश से अंगूर, प्याज ओर सोयाबीन की फसलें को काफी क्षति पहुंची है। इगतपुरी और त्रयम्बकेश्वर में भी असमय हो रही बारिश से फसलों को व्यापक पैमाने पर नुकसान पहुंचा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: