|
कोलकाता.यहां आयोजित एक प्रेस कांफ्रेस में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव प्रकाश करात ने भारत सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि वे चीन के खिलाफ अमेरिका का साथ नहीं दे। उन्होंने कहा कि सीपीएम यह चाहती है कि परमाणु करार पर लोकसभा में उस नियम के तहत बहस हो जिसमें वोटिंग का प्रावधान नहीं है।
प्रकाश करात ने आज यूपीए सरकार को आड़े हाथों लेते कहा कि अमेरिका का हितैषी बनने के चक्कर में सरकार चीन के खिालपु नहीं जाए। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने हितों के हिसाब से सारे समझौते करता है। इसलिए सरकार को सचेत रहना चाहिए और चीन के खिलाफ जाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
16 नवंबर को परमाणु करार पर गठित पैनल की होने वाली बैठक के बारे में करात ने कहा कि यह बैठक आखिरी नहीं होगी। उल्लेखनीय है कि इस बैठक के बारे में कहा जा रहा था कि यह आखिरी बैठक होगी और परमाणु मुद्दे पर कुछ निष्कर्ष सामने आ सकता है।