|
हैजराबाद.5 अक्टूबर को हैरादाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए एकदिवसीय क्रिकेट मैच में टिकटों की हेराफेरी के मामले में बीसीसीआई अध्यक्ष और केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार, बीसीसीआई के सचिव निरंजन शाह समेत चार लोगों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है। टीडीपी के पूर्व सांसद राधाकृष्णन की याचिका पर सायराबाद कोर्ट ने यह आदेश जारी किया है।
बताया जाता है कि हैदराबाद स्थित राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम की कुल क्षमता 40 हजार दर्शकों की है। लेकिन इस मैच के लिए केवल 15 हजार टिकट ही आम लोगों को बेचे गए जबकि बाकी के 25 हजार टिकट कॉरपोरेट घरानों को बेच दिए गए।
याचिका में कहा गया है कि इस तरह से 12 करोड़ रुपए का घोटाला किया गया है। याचिका में बीसीसीआई के अध्यक्ष शरद पवार, सक्रेटरी निरंजन शाह, हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जी विनोद और सेक्रेटरी शिवलाल यादव के खिलाफ 12 करोड़ की धांधली का आरोप लगाया गया था। इसके बाद कोर्ट ने इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।