|
Business
Dalal Street Dalal Street मुंबई.विश्व बाजार में छाई मंदी के बीच शेयर बाजार ने आज शुरुआत में कुछ गिरावट का रुख दिखाने के बाद 252 अंकों की बढ़त के साथ 19976.23 के स्तर पर बंद हुआ।
कारोबार के शुरुआत में 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में 469 अंकों की गिरावट आई और 19255.77 अंक तक नीचे चला गया। लेकिन बाद में बाजार में सुधार हुआ और सेंसेक्स 20000 अंक के स्तर को लांघ गया।
बंबई सेंसेक्स 20025.63 अंक के उच्चतम स्तर को छूने के बाद अंत में 251.88 अंकों की तेजी के साथ 19976.23 पर बंद हुआ। कल यह 19724.35 पर बंद हुआ था।
इसके साथ बाजार ने इस सप्ताह चार बार 20000 अंक के स्तर से ऊपर बंद होने की विफल कोशिश की है, जबकि चार कारोबारी सत्र में यह इस महत्वपूर्ण स्तर को लांघ चुका है। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 65.95 अंकों की तेजी के साथ 5932.40 पर बंद हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि कारोबार के आखिरी 30 मिनटों में विदेशी संस्थागत निवेशकों और स्थानीय कंपनियों ने भारी लिवाली की। इसका श्रेय मुद्रास्फीति की कम दर को जाता है जो 20 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में घटकर 3.02 प्रतिशत रह गई।