Breaking News 
bhaskar Web English


HomeManoranjanCinemaInterviews Interviews

सिंगर बनने की ख्वाहिश

चंडीगढ़. ishmeet singस्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले म्यूजिक टैलेंट हंट शो ‘स्टार्स वाइस ऑफ इंडिया’ में लुधियाना के ईशमीत ने टॉप तीन में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा ली है। ईशमीत ने सिख कॉम्युनिटी का नाम रोशन किया है। अब उनका सपना है टॉप वन में आने का। इसी सिलसिले में शुक्रवार को युवा सिंगर ईशमीत सेक्टर-26 के गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वीमेन और श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज-26 में स्टूडेंट्स से वोट मांगने आए।

आवाज हो गई है खराब: ईशमीत ने बताया कि इस समय उसकी आवाज खराब हो गई और कुछ दिनों के लिए स्टार प्लस वालो ने गाने से मना किया है। ईशमीत ने बताया कि वह अपनी आवाज का खास ख्याल रख रहे हैं, जिससे कि वह आगे प्रसारित होने वाले एपीसोड में अपनी आवाज के दम पर ही दर्शकों से अधिक वोट हासिल कर सकें।

मेरी अलग है पर्सनेलिटी: टीवी चैनल्स पर प्रसारित होने वाले टैलेंट हंट शो में किसी सिख पगड़ीधारी ने अपना सिक्का नहीं जमाया है, लेकिन मैंने अपनी परफॉर्मेंस से साबित कर दिया है कि पगड़ीधारी भी अच्छा सिंगर होकर दर्शकों से अधिक वोट हासिल कर सकता है।

हर्षित और आभाज है मेरे कॉम्पीटेटर:

हर्षित, आभाज और मैं टॉप तीन में बचे है। कंपीटिशन अधिक बढ़ने के साथ टेंशन बढ़ गई है। मगर मुझे यकीन है कि पब्लिक से अधिक वोट हासिल करके टॉप टू तक पहुंच जाऊंगा।

गायकी और स्टडी साथ:

ईशमीत ने लुधियाना के गवर्नमेंट कॉलेज फॉर बॉयज के बी.कॉम फस्र्ट ईयर रेगूलर की थी, लेकिन जब कंपीटिशन शुरु हो गया तो उन्होंने पत्राचार के बी.कॉम द्वितीय वर्ष के फॉर्म भर दिया। ईशमीत का कहना है कि गायन के साथ-साथ पढ़ाई भी बहुत जरूरी है। इसलिए वह इसे पूरी करना चाहता है।

बचपन से बनना चाहता था सिंगर:

ईशमीत ने बताया कि बचपन से ही सिंगर बनने की ख्वाहिश थी। पिता डॉ.गुरपिंदर और चाचा डॉ.चरण कमल से संगीत सीखा। प्रोफेशनली तौर से संगीत की ट्रेनिंग नहीं ली है, बल्कि रियाज से ही गायन प्रतिभा को निखारा है।

शान के साथ गाया गाना:

शान मेरे फेवरेट सिंगर है, जब मुझे उनके साथ शो के दौरान गाने का मौका मिला तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस शो में भाग लेने से मुझे गुरु अलका यागिनी और अभिजीत से संगीत की बारीकियां सीखने को मिली।

ब्रांड अबेंडसर बना डाटाविंड का:

गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वीमेन-26 में शुक्रवार को डाटाविंड कंपनी के सीईओ और सीनियर वाइस प्रेजीडेंट हरजिंदर सिंह ने ईशमीत को अपनी कंपनी का ब्रांड अंबेडसर बनाया और एग्रीमेंट में साइन करवाए। हरजिंदर ने बताया कि नंवबर अंत में इसकी घोषणा दिल्ली में की जाएगी और नए साल की शुरुआत में कंपनी मोबाइल इंटरनेट लॉन्च करेगी।

स्टूडेंट्स ने लिए ऑटोग्राफ:

ईशमीत से स्टूडेंट्स ने ऑटोग्राफ लिए और फोटो खिंचवाई। उनके ऑडिटोरियम में पहुंचते ही स्टूडेंट्स ने ईशमीत-ईशमीत की नारेबाजी लगानी शुरु कर दी। कॉलेज की प्रिंसिपल हरिंद्रजीत कौर ने स्मृति चिंह देकर ईशमीत को सम्मानित किया और विनर होने के लिए शुभकामनाएं दी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: