Vaama
Fashion N Beauty Fashion N Beauty
आज सिर्फ कपड़े और एसेसरीज ही नहीं, खूबसूरत उंगलियां भी स्टाइल सिंबल बन गई हैं। नाखूनों पर क्रिस्टल और डायमंड आर्ट इन दिनों बेहद लोकप्रिय है।
नाखूनों पर आउटफिट्स से मैच करते डिजाइन बनवाना आज फैशन बन चुका है। डिजाइनर इन दिनों कपड़े की एम्ब्रायडरी तथा बैग से मैच करता नेल आर्ट भी बना रहे हैं।
नेल आर्ट में कपड़े तथा एसेसरीज से मैच करते हुए कीमती पत्थर उपयोग में लाए जाते हैं। अगर आपने टाइगर या जेब्रा प्रिंट के कपड़े पहने हैं या बैग लिया है, तो नेल आर्ट में इसी प्रिंट को बनवा सकते हैं। एज ग्रुप तथा आयोजनों के अनुसार भी नेल प्रिंट कराया जा सकता है। वास्तविक नेल पर किया जाने वाला आर्ट वर्क करीब 10 दिन तक टिकता है।
एक सिंपल आर्ट बनाने में 25 से 30 मिनट का समय लगता है, लेकिन पार्टी के लिए आर्ट बनाने में एक घंटे से ज्यादा समय लगता है। इन दिनों महिलाएं आर्ट किए हुए
आर्टिफिशियल नेल भी नाखूनों पर चिपकवा रही हैं। इनकी लाइफ लंबी होती है, क्योंकि इन्हें आप निकालकर भी रख सकते हैं।
उंगलियों के सभी नाखूनों पर डिजाइन बनवाने की कीमत है करीब 400 से 1000 रुपए, लेकिन अगर आप डायमंड और कीमती पत्थरों से नेल आर्ट बनवाती हैं तो कीमत हजारों रुपए तक हो सकती है।
| |