Breaking News 
bhaskar Web English


HomeElectionElection Diary Election Diary

जीत का भ्रम है वीरभद्र को

सोलन. Prem Kumar Dhumalपूर्व मुख्यमंत्री और सांसद प्रेमकुमार धूमल ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भ्रम में जी रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि जनता उनके साथ है और कांग्रेस जीतेगी। यह मुख्यमंत्री की सिर्फ मृगतृष्णा है। धूमल ने कहा, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बुरी तरह पराजय होगी। सरकार भाजपा की बनेगी। तब वीरभद्र के राज में हुई गड़बड़ी की जांच कराई जाएगी। वह शुक्रवार को यहां मंडल भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

परिवर्तन की लहर:
उन्होंने कहा कि भाजपा का विजय रथ चल पड़ा है। परिस्थितियां भाजपा के पक्ष में है। लोगों में उत्साह है, हर आदमी परिवर्तन चाह रहा है। धूमल ने कहा, कांग्रेस ने जनता को महंगाई, भ्रष्टाचार और बदला-बदली की सरकार दी है। प्रदर्शन करने पर भाजपाइयों पर झूठे मामले बनाए व लाठियां बरसाई गईं। पार्टी प्रभारी धवन की रैली फ्लॉप रही। चुनाव आचार संहिता के कारण कर्मचारियों व मजदूरों ने रैली में आना बंद कर दिया है।

बंजर भूमि पर लगेंगे उद्योग:
धूमल ने कहा कि सोलन भाजपा की प्राथमिकता पर है, लेकिन यहां की जनता भाजपा को प्राथमिकता नहीं दे रही। भाजपा ने अपने कार्यकाल में सोलन जिले के लिए दो इंजीनियरिंग कॉलेज, दो डेंटल कॉलेज, एक यूनिवर्सिटी और औद्योगिक पैकेज दिया।

चौतरफा धांधली:
धूमल ने कहा कि भाजपा सत्ता में आने पर कांग्रेस के समय हुई अनियमितताओं की जांच कराएगी। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष धांधलियां कर रहे हैं। उनके एग्रीमेंट रद्द करेंगे। औद्योगिक प्लॉटों के आवंटन में अनियमितता और बेनामी सौदों की जांच होगी। कुछ विभाग अभी भी कांग्रेस के लिए पैसा एकत्र कर रहे हैं। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। धूमल ने कहा कि अमेरिका के साथ किया गया परवाणू समझौता यूपीए सरकार की हार है। उन्होंने रामसेतु मुद्दे पर कांग्रेस की आलोचना की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: